Chhattisgarhछत्तीसगढ

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में कक्षा.तीसरी से बारहवीं तक आयोजित हुई सरप्राइज टेस्ट, विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखाई प्रतिभा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में दिनांक- 19 नवम्बर 2026 को विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता, विषयों की समझ, नियमित अध्ययन एवं परीक्षा की तैयारी का आकलन करने के उद्देश्य से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में कक्षा तीसरी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सरप्राइज टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की त्वरित सोचने की क्षमता, विषयों पर पकड़, एकाग्रता, समय प्रबंधन तथा नियमित अध्ययन की आदतों का मूल्यांकन किया गया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं अनुशासन के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि केवल वार्षिक परीक्षा ही विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक प्रगति का मापदंड नहीं होती, बल्कि समय-समय पर आयोजित होने वाली छोटी-छोटी परीक्षाएं भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी उद्देश्य से विद्यालय में सरप्राइज टेस्ट आयोजित किया गया, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक विषय का नियमित अध्ययन करें और किसी भी परीक्षा के लिए हमेशा तैयार रहें।

इस परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। कक्षा तीसरी में 25 अंकों की परीक्षा में गार्गी सिंह, गुंजन गौतम, प्रखर थवाईत एवं आव्या अग्रवाल ने 25 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्विंकल पाटले एवं प्रविका पांडेय ने 24.50 अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा प्रिशा तिवारी, सेल्वी रात्रे, अद्वित एवं नित्या ने 24 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा-चैथीं ‘अ’ में भव्या एवं अदिति ने 25 में से 25 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रुद्र गोयल एवं सान्वी राठौर 24 अंकों के साथ द्वितीय तथा दिव्यांश 22.50 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा-चैथीं ‘ब’ में अथर्व नायक ने पूर्ण 25 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। योगिनी साहू ने 24.50 अंकों के साथ द्वितीय तथा अवनी राठौर एवं नियति साहू ने 23.50 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा-पांचवीं ‘अ’ की 30 अंकों की परीक्षा में प्राची सूर्यवंशी ने पूर्ण 30 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आरव अग्रवाल एवं आरवी अग्रवाल ने 29.50 अंकों के साथ द्वितीय तथा सान्वी अग्रवाल ने 29 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-पांचवीं ‘ब’ में समर्थ राठौर एवं शौर्य टंडन ने पूर्ण 30 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अश्मी सांडिल एवं आर्यन अजगले 28 अंकों के साथ द्वितीय तथा विवान राठौर 26 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा-छठवीं ‘अ’ में आरोही गुरनानी एवं आशुतोष राठौर ने 30 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आराध्या अग्रवाल एवं आहना अग्रवाल 29 अंकों के साथ द्वितीय तथा प्रतीक गिरी 25 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा-छठवीं ‘ब’ में हर्षिता ने 27.50 अंकों के साथ प्रथम, चित्रांश ने 27 अंकों के साथ द्वितीय तथा सात्विकी एवं प्रथम ने 25 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा-सातवीं ‘अ’ में माही अग्रवाल एवं गणेश मोदी ने 25 अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्वी कश्यप 24.50 अंकों के साथ द्वितीय तथा प्रांशी शर्मा एवं अथर्व शर्मा 23.50 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा-सातवीं ‘ब’ में प्रसिद्धि राठौर ने 24.50 अंकों के साथ प्रथम, अरमान सिंह ने 23 अंकों के साथ द्वितीय तथा शिवांश पांडेय एवं जेनिस मिशेल ने 20.50 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा-आठवीं ‘अ’ में धैर्य श्रीवास ने 26.50 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिद्धिमा खुंटे ने 24 अंकों के साथ द्वितीय तथा दिव्यांश तिवारी एवं समृद्धि साहू ने 19.50 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा-आठवीं ‘ब’ में मानवी कंवर ने 24 अंकों के साथ प्रथम, रुहान बंजारे ने 23 अंकों के साथ द्वितीय तथा काव्या राठौर ने 22 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा-नवमीं ‘अ’ की 30 अंकों की परीक्षा में आरव सोनी ने 26.50 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सागर साहू, दिनकर सिंह एवं ओजस्वी साहू ने 26 अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय तथा आदित्य अग्रवाल एवं ऋषभ साहू ने 24.50 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-नवमीं ‘ब’ में भानू एवं आयुषी ने 29.50 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेयांश एवं छाया ने 29 अंकों के साथ द्वितीय तथा दीपा एवं यथार्थ ने 28.50 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में कक्षा-दसवीं की 30 अंकों की परीक्षा में गर्वित मिश्रा, अर्नव गोयल एवं आद्या द्विवेदी ने 29 अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। मुस्कान राठौर ने 26.50 अंकों के साथ द्वितीय तथा गौरी अग्रवाल ने 25.50 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा-ग्यारहवीं ‘ब’ में समृद्धि पांडे प्रथम, लवली लसार द्वितीय एवं वेदांत लहरे तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा-ग्यारहवीं ‘स’ में अदिति राठौर प्रथम, अभिषेक तिवारी द्वितीय एवं रुद्र राठौर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा- बारहवीं ‘ब’ में कृतिका सिंह प्रथम स्थान, अनुष्का सिंह द्वितीय स्थान एवं सोनम पांडे तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा- बारहवीं ‘स’ वैभव केशरवानी प्रथम स्थान, हिमांशु राठौर द्वितीय स्थान एवं अनमोल गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी कमजोरियों को पहचानने और उनमें सुधार करने का अवसर प्रदान करती हैं। सरप्राइज टेस्ट का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य विद्यार्थियों को बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा के लिए तैयार रहने की आदत विकसित करना भी है। इससे उनमें नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं समय के सदुपयोग की भावना मजबूत होती है।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री आलोक अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सफलता का आधार निरंतर अभ्यास, मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच है। विद्यार्थियों को केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक दिन कुछ नया सीखने और अपने ज्ञान को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की प्रत्येक चुनौती के लिए तैयार करना है।

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ नई उपलब्धियां हासिल करेंगे तथा अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026