आमादहरा में एकदिवसीय रामायण एवं कार्तिक महोत्सव का आयोजन 26 नवं. को….
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम आमादहरा में एकदिवसीय रामायण एवं कार्तिक महोत्सव का आयोजन 26 नवंबर गुरूवार को आयोजित किया जाएगा। इस भक्तिमय आयोजन को आचार्य गौकरण पांडेय भुरसीडीह वाले विधि-विधान से सम्पन्न कराएंगे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति आयुष शर्मा एवं सुश्री आशा साव होंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे, सरपंच बरवानी बा.गोवर्धन पांडे़, कियारी सरपंच अमित राठौर, तहसील साहू संघ अध्यक्ष सक्ती अध्यक्ष प्रकाश साहू, शिक्षक मनोज साहू, उप सरपंच रमेश साहू , पंच शत्रुघ्न कंवर , अध्यक्ष साहू समाज परिक्षेत्र नगरदा गोविंदा साहू उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर रात्रिकालीन प्रोग्राम में मानस परिवार धात्री रायगढ़, जय म्युजिकल ग्रुप जय नंद कर्ष चंद्रपुर तथा यशवंतजी मानस परिवार चोरिया के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को लेकर आमादहरा ग्रामवासियों में उत्साह दिखाई दे रहा है।





