Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर-मुंबई फ्लाइट में सोनू निगम का सरप्राइज, यात्रियों की फरमाइश पर गाए ‘कल हो न हो’ और ‘बिजुरिया’

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्रियों को उस वक्त खास सरप्राइज मिला, जब मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अचानक अपनी सुरीली आवाज में गाने सुनाने शुरू कर दिए। आसमान में सफर के दौरान सोनू निगम ने यात्रियों की फरमाइश पर अपने लोकप्रिय गाने गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। इस दौरान उन्होंने ‘हर घड़ी बदल रही है जिंदगी’ और ‘बिजुरिया’ जैसे गाने सुनाए। सोनू निगम की लाइव सिंगिंग का यह अनोखा अंदाज देखकर यात्री भी उत्साहित हो गए। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कमजोर पड़ा चक्रवात अकवान, फिर भी छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट! इन जिलों में बरसेंगे बादल

फ्लाइट में सिंगर सोनू निगम का म्यूजिकल सरप्राइज

जानकारी के मुताबिक, सोनू निगम रायपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इसी दौरान यात्रियों ने उनसे अपने पसंदीदा गाने सुनाने की फरमाइश की। सिंगर ने भी यात्रियों को निराश नहीं किया और एक के बाद एक अपने लोकप्रिय गाने गाकर उनका मनोरंजन किया। फ्लाइट में अचानक शुरू हुई इस लाइव परफॉर्मेंस से सफर का माहौल खुशनुमा हो गया। यात्री भी उनके साथ गुनगुनाते नजर आए। कई लोगों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

Android यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: जनवरी 2027 से ऐप डाउनलोड करने के नियम बदलेगा Google, जानें क्या होगा नया

रायपुर में लाइव कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे सोनू निगम

बता दें कि सोनू निगम रायपुर में आयोजित एम्स के ओरियाना फेस्ट में लाइव परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद वह मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लाइट में यात्रियों को उनके साथ सफर करने और उनके गाने लाइव सुनने का खास मौका मिल गया। अब इस म्यूजिकल सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026