CG Crime: पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, साले ने जीजा पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में तनाव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पारिवारिक विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित धूरीपारा में एक युवक ने अपने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में जीजा समीर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद की स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
बिलासपुर के शिवतराई जंगल में युवक की अधजली लाश मिली, पास में जली हुई बाइक बरामद; हत्या की आशंका
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समीर खान अमूल दूध की गाड़ी चलाता है। करीब डेढ़ साल पहले वह मोहल्ले में रहने वाली कमलेश्वरी कश्यप उर्फ सनाया को अपने साथ ले गया था और दोनों ने शादी कर ली थी। उस समय युवती नाबालिग थी, जिसके चलते समीर को जेल जाना पड़ा था। जेल से रिहा होने के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात समीर अपनी पत्नी के साथ मजार से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका सामना पत्नी के भाई ओमप्रकाश कश्यप से हो गया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ओमप्रकाश ने समीर पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ का अलर्ट, इमरजेंसी सेवाओं को लेकर अस्पतालों को किया गया अलर्ट
वहीं, आरोपी के परिजनों का दावा है कि चाकूबाजी से पहले समीर के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद ओमप्रकाश ने उस पर चाकू से हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल समीर को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच तनाव की आशंका को देखते हुए धूरीपारा में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।





