Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के करका जंगल में कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया। इस घटना में खल्लारी थाना प्रभारी (TI) समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिला वनकर्मी भी शामिल हैं। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ का अलर्ट, इमरजेंसी सेवाओं को लेकर अस्पतालों को किया गया अलर्ट

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला आरसीकन्हार रेंज का है। बुधवार को वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम करका गांव के जंगल पहुंची थी। अभियान में 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थिति हिंसक झड़प में बदल गई।

इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने आगजनी की कोशिश की और पुलिस टीम के साथ मारपीट की। हमले में खल्लारी थाना प्रभारी टुमनलाल डडसेना, महिला वनरक्षक परमेश्वरी और ललिता तथा सुरक्षा श्रमिक यज्ञ मालती घायल हो गईं। घटना के बाद वन विभाग के अमले ने खल्लारी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है।

तीन आरोपी हिरासत में, वन अपराध अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

मामले की पुष्टि करते हुए उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि अतिक्रमण के मामले में श्याम लाल (55), देवलाल नेताम (40) और योगेश कुमार (28) को हिरासत में लिया गया है। तीनों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एक दशक में 1.25 लाख पेड़ों को नुकसान, 102.45 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण

वन विभाग के मुताबिक, करका जंगल क्षेत्र में पिछले करीब 10 वर्षों के दौरान लगभग 1.25 लाख पेड़ों की कटाई या उन्हें नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा 102.45 हेक्टेयर आरक्षित वनभूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया।

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण हुए शामिल

2016 में 22 हेक्टेयर था अतिक्रमण, 2026 तक बढ़कर 102.45 हेक्टेयर हुआ

वन विभाग के सर्वेक्षण में सामने आया है कि वर्ष 2016 में करका क्षेत्र की करीब 22 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण था। वर्ष 2026 तक यह बढ़कर 102.45 हेक्टेयर हो गया। अतिक्रमण की स्थिति का पता लगाने के लिए पुराने सैटेलाइट चित्रों, इसरो की इमेजरी और GPS आधारित ड्रोन सर्वेक्षण की मदद ली गई।

विभागीय आकलन के अनुसार, क्षेत्र में करीब 1.25 लाख पेड़ों की कटाई या क्षति हुई है। जांच में गर्डलिंग की प्रक्रिया से पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की बात भी सामने आई है। इसमें पेड़ के तने की छाल को चारों ओर से हटा दिया जाता है, जिससे धीरे-धीरे पेड़ सूखने लगता है। वन विभाग की इस रिपोर्ट ने आरक्षित वनभूमि पर बढ़ते अतिक्रमण और जंगलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026