एयरपोर्ट के पास बड़ा विमान हादसा, मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश होने से 17 लोगों की मौत

इंटरनेशनल डेस्क। रूस में मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा हो गया। दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो ओब्लास्ट में An-12 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विमान स्थानीय हवाई अड्डे के पास यागुनोवो गांव के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
स्थानीय अधिकारियों और रूस के सरकारी चैनल ‘रेन टीवी’ के अनुसार, यह हादसा 17 नवंबर को स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
धोनी के IPL रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा का भावुक संदेश, बोले- आपके साथ कई यादें बनाना शानदार रहा
घटनास्थल पर आपातकालीन टीमें तैनात
कुज़बास के गवर्नर इल्या सेरेड्युक ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र बनाया गया है। यहां चिकित्सा कर्मियों, पुलिस, आपातकालीन सेवाओं और नेशनल गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में राहत और बचाव से जुड़ी गतिविधियां शुरू कर दी गईं।
CG News: जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, चक्कर खाकर गिरा कैदी, अस्पताल में तोड़ा दम
रिहायशी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश
‘रेन टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान के चालक दल ने आखिरी समय तक जलते हुए विमान को रिहायशी इलाकों से दूर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, विमान हादसे में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।





