Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जंगल में मिला हथियारों और विस्फोटकों का डम्प

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का छिपाया हुआ डम्प बरामद किया गया है। इसमें हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री मिली है।

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से करेंगे मुलाकात; समक्का सागर बैराज पर होगी चर्चा

भरमार बंदूक समेत विस्फोटक सामग्री जब्त

जानकारी के मुताबिक, 16 नवंबर को जिला बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को नक्सलियों का डम्प मिला। तलाशी के दौरान एक भरमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, लगभग एक किलो गन पाउडर, दो डेटोनेटर और अन्य सामग्री बरामद की गई।

सुरक्षा के मद्देनजर बरामद आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह संयुक्त अभियान बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर एसपी निखिल राखेचा और बीएसएफ की 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया। इसमें जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस के जवान शामिल थे।

IPL से संन्यास लेंगे एमएस धोनी! CSK ने बनाया नया प्लान, अब मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर

सीमावर्ती इलाकों में सर्चिंग जारी

कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की ओर से लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026