Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ सकता है असर, जानें ताजा अपडेट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है, जो लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके 14 नवंबर को स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। वहीं, 16 नवंबर की शाम तक इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम उत्तर की ओर बढ़ता है, तो इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। ऐसे में मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों और धान खरीदी केंद्रों को सतर्क रहने की जरूरत है।

कैंसर की 137 दवाओं के दाम हुए कम, Pharma Sahi Daam ऐप पर चेक करें सही कीमत

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश या अन्य मौसमी गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी नहीं की है। अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में कैसे बन रहा चक्रवाती तूफान?

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय था। इससे जुड़ा ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके 14 नवंबर को स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने, 15 नवंबर की सुबह तक अवदाब बनने और 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने की दिशा और तीव्रता के आधार पर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

छठ पूजा पर अस्थमा के मरीज रखें खास ध्यान, प्रदूषण के बीच घाट पर जाने से पहले बरतें ये सावधानियां

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर में पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, सूरजपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 30°C 16°C
बिलासपुर 30°C 16°C
दुर्ग 30°C 16°C
राजनांदगांव 30°C 17°C
पेंड्रा रोड 28°C 14°C
अंबिकापुर 27°C 11°C
सूरजपुर 28°C 12°C
जगदलपुर 29°C 14°C

फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे सिस्टम पर मौसम विभाग की नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में इसकी स्थिति के अनुसार छत्तीसगढ़ के मौसम का रुख तय होगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026