ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh Railway में AI की एंट्री! 145 स्टेशन और 303 कोच हाईटेक CCTV से लैस, संदिग्धों पर होगी पैनी नजर

CG Railway AI: रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी, मारपीट, झगड़े, संदिग्ध गतिविधियों तथा अन्य सुरक्षा संबंधी घटनाओं पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए रेलवे लगातार अपनी सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बना रहा है। इसी कड़ी में यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से रेलवे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों का दायरा तेजी से बढ़ाया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) जोन में अब तक 145 रेलवे स्टेशनों और 303 यात्री कोचों को AI आधारित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से जोड़ा जा चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन कैमरों में केवल वीडियो रिकॉर्डिंग ही नहीं, बल्कि AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स तकनीक का भी उपयोग किया गया है।

कोरबा में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की दुखद मौत

यह तकनीक अनधिकृत प्रवेश, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, प्लेटफॉर्म या ट्रैक पर गिरने वाले व्यक्ति का स्वतः पता लगाने और अन्य असामान्य गतिविधियों की तुरंत जानकारी देने में सक्षम है। इससे सुरक्षा एजेंसियों को घटनाओं की जानकारी समय रहते मिल जाती है, जिससे त्वरित कार्रवाई करना आसान हो जाता है। रेलवे का कहना है कि AI कैमरों की मदद से स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी हुई है। कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इससे चोरी, झपटमारी, अवैध प्रवेश, संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में काफी मदद मिल रही है।

2023 से जून 2026 तक 9,840 घटनाओं में मिली अहम लीड

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2023 से जून 2026 तक AI आधारित सीसीटीवी कैमरों के जरिए कुल 9,840 सुरक्षा संबंधी घटनाओं का पता लगाया गया। इन मामलों में कैमरों से मिले फुटेज और इनपुट के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और संबंधित एजेंसियों को महत्वपूर्ण लीड मिली, जिससे समय पर कार्रवाई कर कई मामलों का समाधान किया गया। अधिकारियों का कहना है कि इन कैमरों की मदद से कई घटनाओं की जांच तेज और सटीक हुई है।

‘ये लोकतंत्र की जीत है’ — धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, CJP और Gen Z को दी बधाई

देशभर में भी तेजी से बढ़ रहा AI कैमरों का नेटवर्क

रेलवे केवल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में भी AI आधारित निगरानी व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में देशभर के 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। रेलवे का लक्ष्य आने वाले समय में अधिक से अधिक स्टेशनों और ट्रेनों को इस स्मार्ट निगरानी प्रणाली से जोड़ना है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का बेहतर अनुभव मिल सके। रेलवे का मानना है कि AI आधारित सीसीटीवी प्रणाली भविष्य में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी। आधुनिक तकनीक की मदद से अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने में भी यह प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026