internationalWorld

बेकाबू ट्रक का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 अन्य घायल हो गए। हादसा फुजैराह अमीरात के एंट्री गेट के पास हुआ, जहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कई गाड़ियों में आग भी लग गई। UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

बिना खाता खोले गिरे भारत के 3 विकेट, 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक कई वाहनों को मारी टक्कर

UAE के गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ट्रक चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क पर चल रहे एक अन्य वाहन से टकरा गया और पलट गया। हादसे के समय सड़क पर जाम लगा हुआ था और कई गाड़ियां रुकी हुई थीं। इसी दौरान ट्रक ने कई अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई।

हादसे के बाद कई वाहनों में लगी आग

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते आग आसपास के कई वाहनों तक फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें से लगभग आधे लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

मृतकों में कई भारतीय नागरिक भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान के लिए DNA टेस्ट की मदद ली गई है। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी पुष्टि की है कि मृतकों में कई भारतीय नागरिक शामिल हैं। वाणिज्य दूतावास ने प्रभावित परिवारों से संपर्क कर संवेदना जताई है। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

CG Cabinet Meeting: 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट और अहम विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

कई देशों के नागरिक हुए घायल

इस दुर्घटना में UAE, ओमान, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद प्रशासन मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026