Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Cabinet Meeting: 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट और अहम विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर 2026 को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। मुख्य सचिव विकासशील की ओर से सभी मंत्रियों को बैठक की आधिकारिक सूचना भेज दी गई है। बैठक का विस्तृत एजेंडा और प्रस्तावों से संबंधित जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।

आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र को देखते हुए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट और विभिन्न विधेयकों के प्रारूप पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के आधिकारिक एजेंडे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर 50 मीटर दूर पलटी स्कॉर्पियो, युवक की मौत

पिछली कैबिनेट बैठक में हुए थे कई अहम निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई पिछली कैबिनेट बैठक में किसानों, सरकारी कर्मचारियों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। इनमें प्रमुख रूप से ये फैसले शामिल थे:

  1. धान खरीदी: 15 नवंबर से किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू करने का निर्णय।
  2. कृषक उन्नति योजना: योजना में संशोधन को मंजूरी।
  3. एम-ऊर्जा योजना: बिजली बिल में रियायत जारी रखने का निर्णय।
  4. कैशलेस इलाज: सरकारी कर्मचारियों और उनके पात्र आश्रितों को कैशलेस उपचार की सुविधा।
  5. नगर पंचायत का नाम परिवर्तन: रायपुर जिले की नगर पंचायत कूंरा का नाम बदलकर कुंवरगढ़ करने का निर्णय।
  6. तीन विकास मिशन: अधोसंरचना, पर्यटन और खेल से जुड़े मिशनों के लिए 1100 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  7. रेल परियोजना: करीब 8 हजार करोड़ रुपये की नई रेल परियोजना को मंजूरी।
  8. फूड प्रोसेसिंग प्लांट: राजनांदगांव में 400 करोड़ रुपये की लागत से फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट और वेयरहाउस स्थापित करने की योजना।

इनके अलावा पिछली बैठक में अन्य प्रशासनिक और नीतिगत प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए थे।

वायु प्रदूषण से बच्चों की सेहत पर खतरा, सांस की परेशानी के ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है निमोनिया

अब 18 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक पर नजर रहेगी, जिसमें सरकार आगामी विधानसभा सत्र से जुड़े प्रस्तावों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026