Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में गिरा तापमान, जानें मौसम का ताजा हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, सुबह और रात के समय ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और शाम लोगों को गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

कोरबा में चलती बस में लगी आग, केबिन में भरा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 11 नवंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होगा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विभाग की ओर से दर्ज आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग शहरों में तापमान इस प्रकार रहा।

  • रायपुर: अधिकतम 30.2 डिग्री, न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस।
  • माना एयरपोर्ट: अधिकतम 30.2 डिग्री, न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस।
  • बिलासपुर: अधिकतम 29.1 डिग्री, न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस।
  • पेण्ड्रारोड: अधिकतम 28 डिग्री, न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस।
  • अंबिकापुर: अधिकतम 28 डिग्री, न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस।
  • जगदलपुर: अधिकतम 29.6 डिग्री, न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस।
  • दुर्ग: अधिकतम 32.6 डिग्री, न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस।
  • राजनांदगांव: अधिकतम 30.5 डिग्री सेल्सियस।

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड, सुकमा रहा सबसे गर्म

मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे साफ है कि प्रदेश के उत्तरी इलाकों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे उद्घाटन, 24 घंटे MBBS डॉक्टर, ICU, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर सहित मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

द्रोणिका सक्रिय, फिर भी बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके बावजूद प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026