ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

कोरबा में सड़कों पर पसरा ‘प्रशासनिक अंधेरा’, कार की तेज रोशनी से चौंधियाई आंखें, बाइक सवार SECL कर्मी ने राहगीर को मारी टक्कर; एक का पैर टूटा

ओमकार यादव..

Jas

कोरबा में सड़कों पर पसरा ‘प्रशासनिक अंधेरा’, कार की तेज रोशनी से चौंधियाई आंखें, बाइक सवार SECL कर्मी ने राहगीर को मारी टक्कर; एक का पैर टूटा..

कोरबा। सड़कों पर पसरा अंधेरा और जिला प्रशासन के खोखले वादे एक बार फिर मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ने लगे हैं। जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर आज शाम एक भीषण सड़क हादसे ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी। तेज रफ्तार कार की चकाचौंध रोशनी और सड़क के घुप्प अंधेरे के बीच हुए इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक राहगीर का पैर टूट गया।

चकाचौंध रोशनी ने छीना संतुलन, औंधे मुंह गिरे दोनों..

प्राप्त जानकारी के अनुसार, SECL कुसमुंडा खदान में कार्यरत कर्मचारी वेदमनी राठिया अपनी स्प्लेंडर बाइक से रायगढ़ जिले के छाल से कुसमुंडा ड्यूटी के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर जटराज बसावट के पास सामने से (सर्वमंगला की ओर से) आ रही एक तेज रफ्तार कार की तेज ‘सफेद एलईडी लाइट’ की रोशनी सीधे बाइक सवार की आंखों पर पड़ी। रोशनी इतनी तेज थी कि वेदमनी की आंखें पूरी तरह चौंधिया गईं और वह सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लगा सके। इसी बीच उनकी बाइक सड़क पर पैदल चल रहे स्थानीय युवक राजेश कंवर (पिता बंसी कंवर) से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर औंधे मुंह जा गिरे।

एक का पैर टूटा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

इस दर्दनाक हादसे में पैदल चल रहे राजेश कंवर को बेहद गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। वहीं बाइक सवार SECL कर्मी वेदमनी भी गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आने से घायल हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसों को दावत देता ‘ब्लैक स्पॉट’, फाइलों में दबे प्रशासनिक आश्वासन

यह हादसा कोई पहली घटना नहीं है। सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग शाम ढलते ही ‘मौत का हाईवे’ बन जाता है। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण आए दिन यहाँ घातक दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गौरतलब है कि बीते महीने इसी मार्ग पर हुए एक बड़े हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। तब मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता को शांत करने के लिए जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने का ‘ठोस आश्वासन’ दिया था। लेकिन हफ्तों बीत जाने के बाद भी वह आश्वासन सिर्फ फाइलों और बयानों तक सीमित नजर आ रहा है। प्रशासन की इसी सुस्ती और उदासीनता का खामियाजा आज एक बार फिर दो बेकसूर नागरिकों को भुगतना पड़ा है।
(ग्राउंड रिपोर्ट: ओमकार यादव) लिंक पर जाकर देखें घटनास्थल की वीडियो….. https://www.youtube.com/@humarakusmundaomgavel9110

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026