लोकेश भारद्वाज बने अखिल भारतीय सतनाम सेना के सक्ती जिलाध्यक्ष
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती अखिल भारतीय सतनाम सेना के संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मगुरु बालदास साहेब ने लोकेश भारद्वाज को जिला सक्ती का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मगुरु बाल दास साहेब द्वारा की गई है। विदित हो कि लोकेश भारद्वाज जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम ओड़ेकेरा के निवासी तथा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला के पूर्व अध्यक्ष छोटे लाल भारद्वाज के सुपुत्र हैं। इधर लोकेश भारद्वाज को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सतनाम समाज एवं संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय सतनाम सेना का जिला सक्ती में और अधिक मजबूत होगी। इधर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेश भारद्वाज ने जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को अपने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के मार्ग दर्शन में मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करेंगे। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेश ने धर्मगुरु बालदास साहेब , छ. ग. शासन के कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश अध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।





