डॉ चरणदास महंत ने दीपावली पर सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पंचायतों को दी 2करोड़ 96 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात …

सक्ती नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं सक्ती विधायक डॉ चरण दास महन्त ने इस दीपावली अपने विधानसभा क्षेत्र सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायतों को 2 करोड़ 96 लाख रू के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। विदित हो कि विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान कॉग्रेसजनो, बूथ मण्डल के कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजनों ने डॉ महंत से विभिन्न विकास कार्यों की मांग की थी। जिस पर आमजनों की मांग की आवश्यकता को समझते हुए डॉ चरणदास महंत ने अपने विधायक निधि से दो करोड़ छियानवे लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए हमर सक्ती में कुल 74 विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान की है। उक्त सम्बंध में डॉ चरण दास महन्त के कलेक्टर कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि एवं जिला कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विधायक नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर जिला सक्ती एवं जांजगीर चाम्पा को वित्तीय वर्ष 2026 -27 के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि कार्य स्वीकृति किये जाने बाबत पत्र प्रेषित किया है। जिसमे दृष्टि बाधित बच्चों हेतु भवन निर्माण 10 लाख रुपये सकरेली बा , गतवा, पालड़ी कला, डेरागढ़, सरवानी स, रेडा , सर्जुनी, टेमर, सकरेली खुर्द, चमरा बरपाली, मरकाम गोढ़ी, परसदा खुर्द ,लहंगा, गड़गोढ़ी, खर्री पारा, बेल्हाडीह, नन्दौर खुर्द में छतदार चबूतरा निर्माण कार्य हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत को दो लाख पचास हजार रुपए , ग्राम मसानिया खुर्द में आदिवासी समुदाय के मांग पर बुड़ादेव स्थल के पास चबूतरा तीन लाख रूपये, उपकाचुवा, नवापारा खुर्द, रगजा, भद्री पाली, कुरदा, पुटेकेला, अचानकपुर ,बोकरामुड़ा , बैलाचुआ, जोगरा, पनारी, किरारी, नन्देली, आमापाली, बोरदा, बगबुड़वा, रैनखोल, कंदनारा, तुर्री, लिमतरा, सिघनसरा में प्रत्येक कार्य पांच लाख रुपये की मुक्ति धाम सह प्रतीक्षालय, मोहगांव, जूनवानी, नवापारा कला, ढ़ोलनार, घुइछुआ, बोइरडीह में मंगल भवन निर्माण हेतु पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया गया है। विधानसभा क्षेत्र सक्ती के जांजगीर चाम्पा जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत सारागांव में तीन नग छतदार चबूतरा जिसमें नवीन बाजार में आठ लाख, सूर्यवंशी मुहल्ला में तीन लाख ,वार्ड नं1 में तीन लाख ,लच्छनपुर में छतदार चबूतरा, छै लाख बालपुर, अमझर, कुम्हारी खुर्द, रिसदा, भगोडीह, बहेराडीह, संजय ग्राम, अफरीद, कोसमन्दा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो लाख पचास हजार रुपए, सोनिया पाठ छतदार चबूतरा तीन लाख , सिवनी च, महामाया मंदिर के पास चबूतरा तीन लाख रुपए एवं पोड़ीखुर्द, परसापाली, झींंका, कड़ारी , गिधौरी में मुक्ति धाम सह प्रतीक्षालय , नवागांव, कुरदा एवं महुदा , महादी में मां मंगल भवन निर्माण हेतु प्रत्येक कार्य हेतु ₹500000 स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत झरना में श्रद्धा चबूतरा हेतु ₹300000, ग्राम पंचायत खामियां में सरदार चबूतरा हेतु ₹200000 एवं ग्राम पंचायत गहरीनमुड़ा के आश्रित ग्राम जोबा में काली मंदिर के पास श्रद्धा चबूतरा हेतु 250000 रुपया शीघ्र स्वीकृति हेतु पत्र प्रेषित की गई है। इस संबंध में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनों ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सक्ती में हम सब के मांग पर डॉ चरणदास महंत ने विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर विकास को गति प्रदान किया है। जिससे हमारा सक्ती जिला विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि डॉ चरण दास महन्त छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं की बातों पर ध्यान देते हुए उस पर गंभीरता से विचार करते हैं। यही वजह है कि विकास कार्यों के मामले में सक्ती विधानसभा क्षेत्र अग्रणी नजर आता है । विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने निर्माण एजेंसी सरपंच गणों से आग्रह किया है कि कार्य प्रारंभ पर बूथ कमेटी मडल कमेटी पंचायत कमेटी कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवँ जनप्रतिनिधियो को आवश्यक रूप से आमंत्रित करने की बात कही है।





