जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने अपने कर्मचारियों को किया सम्मानित
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती दीपोत्सव महापर्व पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने बीते 5 नवंबर को जनपद परिवार के सभी भृत्यों को साल, श्रीफल और मिठाई के सांथ लिफाफा भेंट कर सम्मानित किया है। इस संबंध में जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि वर्मा ने बताया कि पूरे साल कार्यालय की देखभाल साफ सफाई, चाय पानी, रखरखाव इत्यादि ब्यवस्थाओं को पूरी ईमानदारी से अपना कर्तब्य समझकर निभाते हुए जनपद में आने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारियों, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों व अपने निजी और शासकीय कार्यों के लिए आने वाले क्षेत्र के समस्त नागरिकों की सम्पूर्ण सेवा करते हुए जनपद परिवार का सम्मान बढ़ाने में कभी पीछे नही रहते है। इनकी कार्य कुशलता को विशेष ध्यान में रखकर जनपद परिवार द्वारा इन सभी कर्मचारियों को दीपावली का विशेष उपहार के रूप सम्मनित करते हुए धनतेरस, व दीपावली पर्व की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी गई है। इस अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति व सदस्यों ने इनका सम्मान करते हुए अपने आप मे गर्व महसूस किया ।





