Chhattisgarhछत्तीसगढ

15 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे नितिन नबीन, दौरे से पहले स्मृति ईरानी संभालेंगी तैयारियों की कमान

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बाँकी मोंगरा नगर पालिका में नियमों की धज्जियां: बिना टेंडर बीजेपी पार्षदों के वार्डों में काम पूरा, कांग्रेसी पार्षदों को सालभर से सिर्फ ‘तारीख’ का दिलासा…

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के नेता और पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

वहीं, प्रदेश भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी 10 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी। इसके बाद वे 11 नवंबर को धरमजयगढ़ जाकर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगी। उनके दौरे के दौरान आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा किए जाने की जानकारी है।

Korba Crime News: घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, सिर पर गंभीर चोट के निशान; हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस

जनजातीय गौरव दिवस पर जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का इस कार्यक्रम में शामिल होना प्रदेश संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, उनके आगमन से पहले स्मृति ईरानी का तैयारियों का जायजा लेना भी कार्यक्रम को लेकर संगठन की सक्रियता को दर्शाता है।

अब सभी की नजरें 15 नवंबर को होने वाले इस आयोजन पर टिकी हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026