Chhattisgarhछत्तीसगढ

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

रायपुर : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 27 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस सूची में संयुक्त संचालक, वित्त नियंत्रक, अपर संचालक, उप संचालक, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और वरिष्ठ लेखाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, कई अधिकारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों के मौजूदा प्रभार में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन; दिव्यांग और आत्मसमर्पित माओवादी भी दिखाएंगे दम

इन अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

आदेश के अनुसार, विवेक कुमार मिश्रा को दुर्ग से संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर भेजा गया है। वहीं अभिषेक शर्मा को नवा रायपुर से दुर्ग स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

योगेश्वरी डेंजारे को लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में उप संचालक (वित्त) की जिम्मेदारी दी गई है। अंकिता सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन, रायपुर में उप संचालक (वित्त) बनाया गया है।

इसी तरह विनोद कुमार उपगड़े को जिला कोषालय जशपुर, विजय कुमार वर्मा को जिला पंचायत बिलासपुर, चंद्रशेखर सराफ को जिला कोषालय कोरिया और अनिल कुमार सिन्हा को सरगुजा विश्वविद्यालय, अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है। पद्माकर सिंह परिहार को राज्य ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र, नवा रायपुर में लेखाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों के कार्यस्थल में भी बदलाव

विभागीय आदेश के तहत उमेश अग्रवाल को समग्र शिक्षा से संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर भेजा गया है। अखिलेश्वर सिंह तंवर को कार्यालय विकास आयुक्त, नवा रायपुर में अपर संचालक बनाया गया है।

गिरीश कोल्हे को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में वित्त अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जेरोम एक्का को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

वहीं रामकिशन निराला को राज्य नीति आयोग, नवा रायपुर में संयुक्त संचालक (वित्त) बनाया गया है। करूणा पाण्डेय को संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर और पूषण कुमार साहू को विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर भेजा गया है। धीरज नशीने को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

तीन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश में तीन अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कैलाश कुमार को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

समीर मिश्रा को संचालनालय मछली पालन, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं द्वारका प्रसाद वर्मा को दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र, रायपुर के वित्तीय कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक, शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

दो अधिकारी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

विभाग ने दो अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया है। ऋतु कौशिक को दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र, रायपुर के वित्तीय कार्यों के अतिरिक्त प्रभार से हटाया गया है।

इसके अलावा संतोष कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर में उप संचालक (वित्त) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के साथ वित्त विभाग के कई कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026