ब्रैकिंग न्यूज कोरबा कुसमुंडा में दो दुपहिया वाहन में टक्कर के बाद ट्रेलर की चपेट में आया युवक,युवती की भी मौत..
सतपाल सिंह


ब्रैकिंग न्यूज कोरबा कुसमुंडा में दो दुपहिया वाहन में टक्कर के बाद ट्रेलर की चपेट में आया युवक,युवती की भी मौत..
कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ गेवरा टीपर मार्ग में आज बुधवार की सुबह हुए भीषण हादसे में एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुचीं। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन गेवरा कुसमुंडा को जोड़ने वाले रेलवे अंडर ब्रिज को मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया था जिस वजह से सैकड़ो लोग आवाजाही के लिए भारी वाहन वाले टीपर रोड मार्ग का उपयोग कर रहे थे और जिससे एक बड़ा अंदेशा लगाया जा रहा था वही आखिर में हुआ। आज बुधवार की सुबह लगभग 8:00 बजे इस मार्ग में एक स्कूटी और बाइक के बीच में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार टेलर के पहियों के नीचे आ गया और स्कूटी सवार युवती दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। खबर आगे अपडेट की जाएगी।





