
पी.डब्ल्यू.डी. रामपुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा क्षेत्र के शासकीय पी.डब्ल्यू.डी. रामपुर स्कूल में आज यातायात जागरूकता के संबंध में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करना था।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शकुंतला अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एडिशनल *एस.पी. नितीश ठाकुर, डी.एस.पी. ज्योत्स्ना चौधरी, ए.एस.आई. मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल मनोज दुबे, कांस्टेबल कमल सिंह एवं कमलेश आयाम* उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि –
– दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें।
– बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं।
– तेज गति से वाहन न चलाएं।
– सड़क पार करते समय यातायात नियमों का पालन करें।
– नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
एडिशनल एस.पी. नितीश ठाकुर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। छात्र ही देश के भविष्य हैं, इसलिए उनमें अभी से जागरूकता होना बहुत जरूरी है।
विद्यालय की प्राचार्य शकुंतला अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।





