FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG में रिटायर्ड पुलिस, डॉक्टर्स, वकीलों ने बनाई अपनी नई पार्टी… अब 90 सीटों में चुनाव लड़ने की तैयारी

छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब पुलिसवालों और प्रोफेशनल्स की एंट्री होने वाली है. छत्तीसगढ़ के पुलिसवालो ने मिलकर अपनी एक नई पार्टी बनाई है. जिसका नाम ‘आजाद जनता पार्टी'(AJP) है. जो कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में चुनाव लड़ने की तैयारी में है. सभी जिलो में पार्टी का विस्तार किया जा रहा है. इस पार्टी में डॉक्टर्स, वकील और कई प्रोफेशनल्स, रिटायर्ड/बर्खास्त किये गए पुलिस भी शामिल होंगे.

पुलिसवाले के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारत के हर नागरिक को दल बनाने का अधिकार है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, ये उनके मौलिक अधिकार में आता है. लेकिन कर्मचारी संगठन राजनीतिक दल नहीं बना सकता.

पुलिसवालों का राजनीति में आना सरकार की नाकामी- केदार गुप्ता

वहीं इस पर बीजेपी नेता केदार गुप्ता का कहना है कि जब से कांग्रेस की सरकार आई है पुलिस के अधिकारी, आईपीएस अधिकारी सब सत्ता के दबाव में है. पुलिस वालों को गैरकानूनी काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा है. जिससे डर पैदा हो गया है. यह वजह है कि पुलिसकर्मी कांग्रेस सरकार से त्रस्त होकर नई पार्टी बना रहे हैं. सरकार की बड़ी नाकामी है कि पुलिस वालों को राजनीति में आना पड़ रहा है. लोकतंत्र में सुरक्षा के लिए पुलिस जिम्मेदार हैं. शासन की जिम्मेदारी है पुलिस वालों को संभालकर रखना. माफियाओं को संरक्षण देने के लिए पुलिस को बाध्य किया जा रहा है. इसलिए पुलिस वालों ने ये निर्णय लिया है.

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

इधर कांग्रेस के बूथ चलो अभियान को लेकर तैयारी तेज हो गई है. सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के 10 हजार नेता 23 हजार बूथों तक जाएंगे. जून महीने के अंत में अभियान की शुरुआत होनी है. हमारी चुनावी तैयारियां शुरू हो चुकी है. पार्टी ने निर्णय लिया है बूथ कमेटियों का संभागवार निरीक्षण किया जाएगा. CM भूपेश बघेल, प्रभारी सैलजा, अध्यक्ष मोहन मरकाम, सभी मंत्री, वरिष्ठ नेतागण पार्टी के तमाम लोग इस अभियान में शामिल होंगे.

कांग्रेसी दखकर नकल कर रहे- केदार

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर केदार गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण देना और प्रशिक्षण लेना ये भाजपा कार्यकर्ताओं के डीएनए में है. कांग्रेसी देखकर नकल कर रहे हैं. प्रशिक्षण देने चले तो जाएंगे पर क्या कांग्रेसी प्रशिक्षण लेंगे? प्रशिक्षण देने से कोई फायदा नहीं होगा. कांग्रेस का डीएनए लूट खसोटने का है. प्रशिक्षण लेने का है ही नहीं.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *