Chhattisgarhछत्तीसगढ

Cyclone Arnab का छत्तीसगढ़ में असर, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।

कोरबा मानिकपुर खदान में हादसा,तीन ट्रांसफार्मर में लगी आग, समय पर काबू नहीं पाने से फैली आग… 

आज भी कई संभागों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को बस्तर संभाग में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा भी हो सकती है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट: नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा।

येलो अलर्ट: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा और सुकमा।

शुक्रवार से और गिर सकता है न्यूनतम तापमान

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को दिन के समय भी ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

Railway Recruitment 2026-27: रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर! खेल कोटा के तहत 54 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

मौसम में बदलाव का असर प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान पर भी दिखाई दिया है।

  • रायपुर: 26.1 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 4.8 डिग्री कम
  • माना: 25.8 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 5.1 डिग्री कम
  • बिलासपुर: 27.8 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 2.7 डिग्री कम
  • पेंड्रा: 26.0 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 3.1 डिग्री कम
  • अंबिकापुर: 27.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक
  • जगदलपुर: 24.4 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 5.5 डिग्री कम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की चेतावनियों पर ध्यान देने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026