मासूम भव्या जोशी के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ फूटा आक्रोश,वार्ड 21 की पार्षद व स्वतंत्र महिला मंडल, कुसमुंडा की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सतपाल सिंह

मासूम भव्या जोशी के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ फूटा आक्रोश,वार्ड 21 की पार्षद व स्वतंत्र महिला मंडल, कुसमुंडा की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि..
कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम भव्या जोशी के साथ हुई दिल दहला देने वाली और निंदनीय घटना के विरोध में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती बाल्की कुजूर एवं स्वतंत्र महिला मंडल, कुसमुंडा की महिलाओं द्वारा एक विशाल एवं शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया।
इस दौरान महिलाओं ने मासूम भव्या जोशी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना पर गहरा दुख एवं आक्रोश व्यक्त किया।
महिलाओं ने एकजुट होकर आवाज़ उठाई कि मासूम भव्या जोशी को न्याय मिले और भविष्य में किसी भी बच्ची के साथ ऐसी घटना न हो। उन्होंने बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की।




