Chhattisgarh

ब्रेकिंग: कोरबा एसपी ने किए पुलिस महकमे में तबादले, टीआई और एएसआई समेत 8 पुलिसकर्मी इधर से उधर

ब्रेकिंग: कोरबा एसपी ने किए पुलिस महकमे में तबादले, टीआई और एएसआई समेत 8 पुलिसकर्मी इधर से उधर

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (आईपीएस) ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अस्थाई रूप से तबादला व संबद्धीकरण (अटैचमेंट) किया गया है। इसमें निरीक्षक (टीआई), सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), प्रधान आरक्षक और महिला आरक्षक शामिल हैं।

एसपी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार तबादले इस प्रकार हैं:

• निरीक्षक रामकुमार साव: रक्षित केन्द्र कोरबा से थाना बाकीमोंगरा भेजे गए।

• सउनि चंद्रशेखर वैष्णव: थाना बाकीमोंगरा से थाना कोतवाली स्थानांतरित।

• सउनि चक्रधर राठौर: थाना कोतवाली से थाना बाकीमोंगरा भेजे गए।

• प्रआर 352 शंखधर जायसवाल: पुसके चैतमा से थाना उरगा तबादला।

• प्रआर 387 रामू कुर्मी: थाना उरगा से पुसके चैतमा भेजे गए।

• मआर 523 उपासना कुमारी: थाना हरदीबाजार से थाना बाकीमोंगरा स्थानांतरित।

• मआर 524 गिरजा जायसवाल: थाना बाकीमोंगरा से थाना हरदीबाजार भेजी गईं।

• आर 760 अशोक खरे: थाना पाली से 01 महीने के लिए थाना दीपका संबद्ध (अटैच) किए गए।

आदेश में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर अपनी आमद दर्ज कराएं।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026