*सकर्रा हायर सेकेण्ड्री स्टाफ पहुंची शापूमावि टेमर, विद्यालय के नवाचारी गतिविधियों का किया अवलोकन*

जिला रिपोर्टर उदय मधुकर
सक्ती शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी गतिविधियों में अग्रणी रहने वाली संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा का हायर सेकेण्डरी स्टाफ सोमवार,26 अक्टूबर को सक्ती विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमर पहुंची। इस दौरान हायर सेकेण्डरी स्टाफ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमर के प्राकृतिक वातावरण का अवलोकन किया और वहां किए गए नवाचारी गतिविधियों को अपने विद्यालय में भी लागू करने का संकल्प लिया। विदित हो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा जो स्वयं शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचारी गतिविधियों के जानी जाती है समय-समय पर दूसरे विद्यालयों में चल रहे नवाचारी गतिविधियों को जानने व समझने दूसरे विद्यालयों में शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचती है और उसे अपने विद्यालय में भी लागू करती रही है। इस मौके पर सकर्रा हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य एस.के.कमलेश ने शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमर के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के दिशा में किए उनके कार्य, विद्यालय की साफ-सफाई सहित उनके नवाचारी गतिविधियों की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा के नोटबुक (अभ्यास पुस्तिका ) भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमर को भेंट की। विदित हो कि जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव टेमर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का प्राकृतिक वातावरण बड़ा ही मनोरम है। यहां विद्यालय परिसर की हरियाली व स्वच्छता देखते ही बनती है। इस अवसर पर सकर्रा हायर सेकंडरी स्टाफ ने अपने विद्यालय में किए जा रहे नवाचारी गतिविधियां मिडिल स्कूल टेमर से साझा की और कहा कि आप सभी शिक्षकगण अपने-अपने जन्मदिन पर एक नारियल का पौधा दान कर उसे विद्यालय परिसर में रोपित करने की बात कही। ज्ञात हो कि अपने इसी पेटर्न पर कार्य करते हैं शा उ मा वि सकर्रा में सैकड़ों फलदार पौधे लगाए हैं। इस अवसर पर टेमर पहुंची सकर्रा विद्यालय के अवलोकन टीम में प्राचार्य एस के कमलेश, व्याख्याता संतोष कुमार गवेल, तरुण कुमार कुर्रे, श्रीमती उषा चंद्रा, श्रीमती लता साहू शामिल रहे। इसके पूर्व वरिष्ठ शिक्षकों के दल के मिडिल स्कूल टेमर पहुंचने पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमर स्टाफ ने प्रधान पाठक श्रीमती दिव्या बंजारे व शैक्षिक समन्वय मोहन प्यारे पटेल , अंजु लता यादव, सुलोचना मरावी, याद कुमारी पटेल, उमा कुर्रे सहित विद्यालय स्टाफ ने उनका स्वागत किया।





