*शाउमावि के नोटबुक का डीईओ ने किया विमोचन*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
नवाचार के लिए चर्चित विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा का नोट बुक (अभ्यास पुस्तिका) का विमोचन शिक्षा विभाग के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टाण्डे द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सृजनात्मक शक्ति एवं एकाग्रता को बढ़ाने में नोटबुक सहायक होता है। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा एम.एल. प्रधान ने कहा कि विद्यालय अन्य गतिविधियों में भी अग्रणी रहता है हमेशा नवाचार के लिए सकर्रा स्कूल जाना जाता है जिला सांख्यिकी अधिकारी सक्ती आर. के. अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन करता है जैसे -युवा संसद प्रतियोगिता में विद्यालय का योगदान सराहनीय है।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस नोट बुक को उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को या गरीब विद्यार्थी, खेल गतिविधि, तिमाही छमाही परीक्षा में, 100 प्रतिशत उपस्थित विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रदान की जाती है। इस अवसर पर सुरेश कुमार जायसवाल प्राचार्य शा उ मा वि खैरा, विद्यालय प्राचार्य एस. के. कमलेश एवं संतोष कुमार गवेल, तरुण कुमार कुर्रे श्रीमती ऊषा चंद्रा, श्रीमती लता साहू की उपस्थिति थे। विद्यालय की नोटबुक बनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में
नियमित रूप से पढ़ने लिखने की आदत विकसित करना तथा उनके शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार लाना है। विद्यार्थियों में अपने विचारों को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता का विकास करना है। उनकी लेखनी क्षमता, एकाग्रता, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती है। नोट बुक की खासियत ये कि विद्यार्थियों के अध्ययन अध्यापन का एक महत्वपूर्ण साधन है । विगत वर्ष भी संस्था ने 200 कॉपी निःशुल्क प्रदान किया गया था।





