Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News: 6 महीने पहले पति-बच्चे को छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला, अब चरित्र शंका में प्रेमी ने की पिटाई; पुलिस तक पहुंचा मामला

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चरित्र पर संदेह को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला का दूसरा पति उसे घुमाने के बहाने जंगल ले गया, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है और उसकी एक अंगुली भी कट गई है। फिलहाल जिला चिकित्सालय सूरजपुर में उसका इलाज जारी है।

CG News: पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपए, नोटों के बंडल देखकर अधिकारी भी हैरान

मामला झिलमिली थाना क्षेत्र के बड़सरा जंगल का है। जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के झलियाडांड निवासी महिला करीब छह महीने पहले बैकुंठपुर निवासी राकेश साहू के साथ मंदिर में शादी कर रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि बीते दिनों राकेश महिला को घुमाने के बहाने बड़सरा जंगल ले गया। वहां चरित्र पर संदेह जताते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे मृत समझकर जंगल में छोड़कर भाग गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर कर दिया गया। यहां महिला का उपचार जारी है। पीड़िता ने अपने दूसरे पति राकेश साहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

इस मामले में महिला का पहला पति भी अपनी बच्ची की खातिर उसके साथ खड़ा नजर आया। उसने बताया कि महिला पिछले छह महीने से लापता थी और उसकी गुमशुदगी की शिकायत बैकुंठपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा पुलिस जांच के बाद होगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026