कोरबा तहसील कार्यालय में निकला कोबरा, सांप देखकर कर्मचारियों में मचा हड़कंप

कोरबा : तहसील कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रतिलिपि शाखा में अलमारी के पीछे एक कोबरा सांप दिखाई दिया। कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग राजस्व संबंधी कामकाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सांप की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी। हालांकि, समय रहते रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
CG News: पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपए, नोटों के बंडल देखकर अधिकारी भी हैरान
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह प्रतिलिपि शाखा में काम के सिलसिले में सहायक ग्रेड-2 आईपी डाहिरे और एक अन्य व्यक्ति पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर अलमारी के पीछे बैठे कोबरा पर पड़ी। अचानक जहरीले सांप को देखकर उन्होंने तत्काल वन विभाग और रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी।
India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य अविनाश यादव अपने साथी मानस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें, बल्कि तत्काल प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।





