Chhattisgarh
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण काल: खड़ी मौत से टकराई तेज रफ्तार ‘रॉयल’ बस; 3 यात्रियों ने मौके पर तोड़ा दम, 10 घायल

सिमगा (छत्तीसगढ़): रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर आज सुबह तड़के एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास, हाईवे पर पहले से ही लावारिस हालत में खड़े एक भारी मालवाहक ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने जोरदार टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह लोहे के मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में तीन अभागे यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सुबह 5:30 बजे मची चीख-पुकार, सोते में ही काल के गाल में समाए यात्री
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। अंबिकापुर से रायपुर की ओर जा रही रॉयल ट्रैवल्स की लग्जरी बस (CG 04 NM 0859) जैसे ही ग्राम दरचुरा के पास एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, वहां तकनीकी खराबी के चलते सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। सुबह का समय होने के कारण बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिन्हें संभलने का एक पल भी नसीब नहीं हुआ। टक्कर की गूंज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल उठा और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

लोहे का जाल काटकर निकाले गए शव, गैस कटर की लेनी पड़ी मदद
घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बस का केबिन और अगला हिस्सा ट्रक के भीतर इस कदर धंस चुका था कि शवों और घायलों को निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए। आखिरकार पुलिस को गैस कटर मंगाना पड़ा, जिसके जरिए बस की बॉडी को काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को आनन-फानन में सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में दाखिल कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद हाईवे जाम, पुलिस जांच में जुटी
दुर्घटना के बाद रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर बहाल कराया। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या हाईवे पर खड़े ट्रक ने अनिवार्य रिफ्लेक्टर या सुरक्षा संकेतक लगाए थे, या फिर यह बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार का नतीजा है। बहरहाल, इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों और तेज रफ्तार गाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।