जांजगीर में छठ महापर्व की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर दिया आश्वासन

भोजपुरी समाज के द्वारा होने वाला सबसे।महत्वपूर्ण पर्व छठ महापर्व की तैयारी में भोजपुरी समाज के संस्थापक अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह की उपस्थिति में आज पच्चीस अक्टूबर को प्रातः नौ बजे आदरणीय जिलाधिकारी।
कलक्टर महोदय साथ में जांजगीर के एसडीएम सुब्रत प्रधान जी तथा लच्छनपुर के सरपंच छोटे कुरे जी।
छठ घाट केराझरिया में उपस्थित होकर छठ घाट के पूरी व्यवस्थाओं को निरीक्षण करते हुए आश्वासन दिए कि इस वर्ष छठ महापर्व को बृहत् रूप से मनाने का तैयारी पूर्ण करना है। आदरणीय कलेक्टर महोदय ने समाज के सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि जो भी शासन के द्वारा यहाँ की व्यवस्थाओं को ठीक से किया जाएगा।
भोजपुरी समाज के सभी पदाधिकारी आदरणीय कलेक्टर महोदय को हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस कड़ी में भोजपुरी समाज के अध्यक्ष सुशील सिंह ने विशेष रूप से कलेक्टर महोदय को आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित पदाधिकारी बीके दास, रंजय सिंह, शिवशंकर। झा, निशांत सिंह, सिद्धान्त सिंह, दिव्या प्रकाश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे





