वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में भव्य गरबा महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न..
ओमकार यादव

वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में भव्य गरबा महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न..
कोरबा। वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में सार्वजनिक दशहरा महोत्सव समिति के तत्वावधान में माँ दुर्गा की आराधना के अंतर्गत नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। महानवमी के पावन अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ। वहीं, शाम होते ही माँ दुर्गा की भक्ति में गरबा नृत्य का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर गरबा नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को समिति के सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 62 के पार्षद श्री रामधार पटेल जी भारतीय जनता युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष हीरू जायसवाल जी महामंत्री मोहर गोस्वामी जी मंत्री प्रवीण पटेल जी के द्वारा पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में हंसराजसाहू, प्रेम पटेल, उत्तम साहू,प्रशांत साहू अनिल पटेल किशन पटेल हरनारायण पटेल रामकुमार पटेल बजरंग पटेल लक्ष्मी पटेल सुलभ पटेल मोनू पटेल गजेन्द्र पटेल , युगल पटेल जी सहित समस्त समिति पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बना। माँ दुर्गा की भक्ति और गरबा की उमंग से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय हो उठा।





