छत्तीसगढ़ में जवानों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपाए विस्फोटकों को CRPF ने किया निष्क्रिय

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद सामान में टिफिन IED, UBGL राउंड समेत कई महत्वपूर्ण सामग्री शामिल हैं।
देश में मचे बवाल, लेकिन मैडम की जॉगिंग नहीं रुकी! फ्रांस की महिला का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद जंगलों में माओवादियों के छिपाए गए डंप की तलाश लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुल्हाड़ीघाट, कठवा और गंवरमुड़ के जंगलों में CRPF की 65वीं बटालियन और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान गोवरमुंडा में एक पुलिया के पास संदिग्ध सामग्री मिलने पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई। संभावित खतरे को देखते हुए CRPF के बम निरोधक दस्ते (BDS) को मौके पर बुलाया गया। बरामद सामग्री में करीब 2.5 किलोग्राम वजन की एक टिफिन IED, चार UBGL राउंड, दो मीटर कोडेक्स वायर, 15 खाली खोखे, दवाइयां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं।
Team India का अगला मुकाबला कब? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 की तारीख जानें
पुलिस के अनुसार, सुरक्षा मानकों और निर्धारित SOP का पालन करते हुए टिफिन IED और चारों UBGL राउंड को घटनास्थल पर नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया गया। CRPF की 65वीं बटालियन ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।





