ChhattisgarhKorbaNATIONAL

कोरबा के धनंजय कुमार का नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित 

सतपाल सिंह

कोरबा के धनंजय कुमार का नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित..

Jas

ज्योति भूषण विधि महाविद्यालय कोरबा के छात्र धनंजय कुमार शुक्ला का चयन राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वे अगले महीने नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। 15 सितंबर को डीपी विप्र लॉ कॉलेज बिलासपुर में हुए अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप में धनंजय कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बेहतरीन बॉक्सिंग तकनीक की बदौलत धनंजय कुमार का चयन नेशनल यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। पाली पडनिया गांव में रहने वाले धनंजय कुमार के चयन पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती किरण चौहान, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर सहित जिला बॉक्सिंग संघ पदाधिकारियों ने धनंजय कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026