Chhattisgarh: चलते-चलते सड़क पर सोना पड़ा भारी, अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक; CCTV में कैद हुआ हादसा

धमतरी : जिले के रत्नाबांधा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां पैदल चलते-चलते एक युवक अचानक सड़क के बीच लेट गया। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई।
सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान
चलते-चलते अचानक सड़क पर लेट गया युवक
मिली जानकारी के अनुसार, रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची पैदल सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान वह अचानक सड़क के बीच में लेट गया। कुछ देर बाद तेज रफ्तार अज्ञात वाहन वहां से गुजरा और युवक को कुचलते हुए आगे निकल गया।
CCTV फुटेज में पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है। हादसा इतना गंभीर था कि सागर नागरची की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की अज्ञात वाहन की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर फरार अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।





