
नई दिल्ली : दिल्ली का कनॉट प्लेस स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट बुधवार को सियासी गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडी अलायंस के सांसदों को दोपहर के लंच पर आमंत्रित किया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद इस लंच में शामिल होने के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे हैं।
विपक्षी नेताओं के पहुंचने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने फुटपाथों की घेराबंदी कर बैरिकेड्स लगाए हैं। सागर रत्ना रेस्टोरेंट जंतर-मंतर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिसके चलते पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
VIDEO | Delhi: LoP Lok Sabha Rahul Gandhi arrives at Sagar Ratna restaurant, Janpath, where Congress president Mallikajun Kharge has invited INDIA bloc MPs for lunch.#RahulGandhi #Congress
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/0aaEeuNBXZ
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
यूक्रेन के ड्रोन हमले से तेल टैंकर में लगी भीषण आग, Black Sea में धुएं से काला हुआ आसमान
चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा
विपक्षी सांसदों के इस लंच को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। खास तौर पर SIR को लेकर चुनाव आयोग को घेरने और मुख्य चुनाव आयुक्त पर दबाव बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विपक्षी नेता मंथन कर सकते हैं।
CPI सांसद पी. संदोष कुमार भी लंच में शामिल होने के लिए सागर रत्ना पहुंचे। उन्होंने कहा कि रणनीति को पहले से सार्वजनिक नहीं किया जाता। उनके मुताबिक, लंच के दौरान आगे की कार्रवाई पर चर्चा होगी और इसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।
मंगलवार को हिरासत में लिए गए थे विपक्षी नेता
इससे एक दिन पहले मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों ने विरोध मार्च निकाला था। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की हिरासत के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। हालांकि बाद में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।
विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन तक पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने आकाशवाणी भवन के अंदर से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर जाने की कोशिश की थी।
नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत
आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके साथ मौजूद अन्य नेताओं व सांसदों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दी गई है।
अब बुधवार को खरगे के लंच के दौरान विपक्षी दल आगे की रणनीति पर क्या फैसला लेते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।





