Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डायल 112 के एक आरक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र स्थित डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कुरूद निवासी ओमप्रकाश सोनवानी के रूप में हुई है, जो डायल 112 में आरक्षक के पद पर तैनात था।
नाइट ड्यूटी के दौरान उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश सोनवानी की बीती रात डायल 112 के कंट्रोल रूम में नाइट ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान ही उसने कंट्रोल रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना से पहले मृतक की किन लोगों से बातचीत हुई थी और क्या वह किसी तरह के तनाव में था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं और मृतक के परिजनों व सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।
PM मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे, ‘We Will Do It’ के साथ विकसित भारत का दिया नया नारा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की वजह को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।





