Chhattisgarhछत्तीसगढ

सिंगापुर से लौटे मुख्यमंत्री साय ने दी दौरे की जानकारी, छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए मिले बड़े प्रस्ताव

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे के बाद 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ लौट आए। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में अपने सिंगापुर प्रवास और वहां हुए निवेश संबंधी समझौतों व प्रस्तावों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 3 से 6 अक्टूबर तक चले सिंगापुर दौरे के दौरान उन्होंने इंडिया ग्रोथ फोरम 2026 में हिस्सा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं और प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने रखा गया। उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान प्रदेश में निवेश के लिए कुल 43,600 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, दिन में तेज धूप तो शाम को छाए बादल; अगले 3 दिनों में बारिश के संकेत

एनर्जी सेक्टर में सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री के मुताबिक, सिंगापुर के उद्योग जगत से जुड़े कई प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि एनर्जी कैपिटल ग्लोबल की ओर से करीब 41,750 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है।

इसके अलावा एग्री बिजनेस वैल्यू इंटरनेशनल ने लगभग 350 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। वहीं सन स्ट्रीम ग्रीन एनर्जी की ओर से सोलर सेक्टर में करीब 1,500 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव मिला है। कंपनी बैटरी स्टोरेज और इससे जुड़े कंपोनेंट के क्षेत्र में काम करेगी।

सीएम साय ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

IT एजुकेशन सर्विस के साथ हुआ MOU

मुख्यमंत्री ने बताया कि दौरे के दौरान IT एजुकेशन सर्विस के साथ एमओयू भी किया गया। उन्होंने संस्था के IT परिसर का दौरा किया और वहां संचालित कौशल विकास मॉडल की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इसे विश्व स्तर पर चर्चित कौशल विकास मॉडल बताया।

निवेश प्रस्तावों और एमओयू के क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार सभी समझौतों और प्रस्तावों की पूरी जांच-परख के बाद ही आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इन समझौतों और निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए सरकार गंभीरता से काम करेगी और इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने बीजेपी के सेवा ज्योति कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। इसी अवसर पर देशभर में 13 तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सेवा ज्योति कार्यक्रम भी शामिल है। प्रधानमंत्री आज देशवासियों को संबोधित करेंगे, जिसे सभी जिला मुख्यालयों में सुना जाएगा।

कोरबा निगम में ई-रिक्शा खरीदी या ‘बड़ा घोटाला’? RTI में सच मांगने पर अफसरों के छूटे पसीने, राज्य सूचना आयोग के आदेश का सहारा लेकर जानकारी छिपाने का खेल

सीएम साय ने कहा कि 17 सितंबर को देशवासियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के तहत सेवा के क्षेत्र में जो ज्योति जलाई है, उसे आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026