BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे; MLA ने की ये अपील

रायपुर : छत्तीसगढ़ के BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक/कम्प्रोमाइज होने की जानकारी सामने आई है। विधायक ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए अपने नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर पैसे नहीं भेजने की अपील की है।
AAP नेता की दुल्हनिया निकली ठग! PCS अफसर बनकर की शादी, फिर लाखों के जेवर लेकर फरार
अनुज शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि उनका मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज हो गया है। इस नंबर का इस्तेमाल लोगों से पैसों की मांग करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनके नंबर से किसी तरह की रकम मांगी जाती है, तो उस पर भरोसा न करें।
विधायक ने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब न दें, पैसे ट्रांसफर न करें और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें। यदि नंबर से पैसों की मांग की जाती है, तो उसे नजरअंदाज करते हुए किसी अन्य माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी दें।
अनुज शर्मा ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि उनके संपर्क में मौजूद कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार न हो।





