बड़ी खबर – Coal India : कोयला कर्मियों के लिए खुशखबरी ,1.10 लाख रुपये बोनस पर बनी सहमति, 15 अक्टूबर तक होगा भुगतान

बड़ी खबर – Coal India : कोयला कर्मियों के लिए खुशखबरी ,1.10 लाख रुपये बोनस पर बनी सहमति, 15 अक्टूबर तक होगा भुगतान
कोयला कर्मियों को कोल इंडिया प्रबंधन से हुई सहमति के बाद करीब 1.10 लाख रुपये का बोनस मिलेगा। यह राशि 15 अक्टूबर तक लगभग 2.01 लाख कर्मियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।
कोयला कर्मियों के लिए बड़ी खबर है। कोयला कर्मियों को करीब 1.10 लाख रुपये बोनस मिलेगा। कोल इंडिया प्रबंधन के साथ हुई बैठक में बोनस की राशि पर अंतिम सहमति बन गई है।
बोनस का भुगतान 15 अक्टूबर तक किए जाने की तैयारी है। इससे कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा। करीब 2.01 लाख कर्मियों को बोनस का लाभ मिलने की संभावना है।
बोनस भुगतान की प्रक्रिया को लेकर प्रबंधन स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर कर्मियों के बैंक खातों में बोनस की राशि भेजे जाने की बात कही गई है।





