Chhattisgarh

गांधी जी के स्वच्छता और स्वदेशी के विचार आज भी प्रासंगिक – धरमलाल कौशिक

 

*”सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही बन सकता है स्वच्छ और सशक्त भारत – धरमलाल कौशिक ने गांधी जयंती पर किया नमन”*

*

*राष्ट्रपिता महत्मा गांधी जी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए ओरव विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक*

*बिल्हा / बिलासपुर :-* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने नगर पंचायत बिल्हा स्थित गांधी चौक पहुंचकर पूज्य बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर सादर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ उन्होंने पूज्य बापू के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों का स्मरण किया। श्री कौशिक ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें जनसेवा, सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उपस्थित जनों से गांधी जी के आदर्शों को अपने आचरण में उतारकर स्वच्छ, शांतिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

*खादी ग्रामोद्योग में की खादी की खरीदी, दिया स्वदेशी का संदेश*

इसके पश्चात श्री कौशिक ने न्यायधानी बिलासपुर स्थित खादी ग्रामोद्योग पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर खादी का अंगवस्त्र क्रय किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के सादगी, स्वदेशी, सेवा और राष्ट्रसमर्पण के आदर्शों को स्मरण करते हुए दोनों महापुरुषों को सादर नमन किया।

श्री कौशिक ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वावलंबन, श्रम, स्वदेशी और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से ‘Vocal for Local’ की भावना को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों एवं स्वदेशी वस्त्रों को अपनाने तथा अधिक से अधिक खादी खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि आइए, ‘Vocal for Local’ के संकल्प के साथ स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को प्रोत्साहित करें।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026