Entertainment

Salman Khan को देखने पहुंचा फैन, लड़के ने लपककर पकड़ा हाथ; बॉडीगार्ड की हरकत देख हैरान हुए भाईजान

नई दिल्ली : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। हाल ही में फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान के पास एक युवक अचानक पहुंच गया और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करने लगा। इस दौरान अभिनेता के बॉडीगार्ड ने तुरंत युवक को पीछे खींच लिया। सिक्योरिटी गार्ड की इस हरकत को देखकर खुद सलमान खान भी हैरान नजर आए।

CG News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति-ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

अचानक सलमान के पास पहुंचा फैन

दरअसल, वीर पहाड़िया की 2 अक्टूबर को रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग में सलमान खान भी पहुंचे थे। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सलमान खान अनूप सोनी से मुलाकात करने के बाद कार्यक्रम स्थल के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं।

इसी बीच सुरक्षा घेरे के बावजूद एक युवक अचानक सलमान खान के पास पहुंच गया और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करने लगा। सलमान जैसे ही उसकी तरफ मुड़े, उनके बॉडीगार्ड ने तुरंत युवक का हाथ पकड़ लिया और उसे पीछे की ओर खींच लिया। बॉडीगार्ड की इस तेज प्रतिक्रिया को देखकर सलमान खान भी कुछ पल के लिए हैरान दिखाई दिए।

वायरल वीडियो पर बंटे सोशल मीडिया यूजर्स

सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने बॉडीगार्ड के तरीके पर सवाल उठाए और इसे फैन के साथ सख्त व्यवहार बताया। वहीं, कुछ यूजर्स ने सिक्योरिटी गार्ड का समर्थन करते हुए कहा कि सलमान खान की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।

Chhattisgarh: IPS रतन लाल डांगी मामले में नया मोड़, जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव गृह सचिव को भेजा

इस दौरान सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आए और हमेशा की तरह फैंस का ध्यान खींचते दिखे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026