छत्तीसगढ
*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश को जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने सौंपा ज्ञापन*
*सकरेली,भागोडीह अंडरब्रिज तथा जेठा में मेमू लोकल का ठहराव की गई मांग*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती :: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल महाप्रबंधक तरूण प्रकाश का आज चांपा से रायगढ़ स्टेशन का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसी क्रम में उन्होंने बाराद्वार स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने उनसे मुलाकात की।
जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक से मुलाकात करते हुए उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से बाराद्वार स्टेशन में हीराकुंड एक्सप्रेस तथा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का ठहराव,सकरेली तथा भागोडीह में अंडर ब्रिज निर्माण, बाराद्वार में आर ओ बी निर्माण तथा जेठा स्टेशन में मेमू ट्रेन का ठहराव शामिल है।आयुष शर्मा के ज्ञापन पर रेल महाप्रबंधक ने सभी विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा जल्द उन जगहों का अवलोकन करवाने की बात कही।





