ChhattisgarhNATIONALछत्तीसगढभारत

Bank Strike Postponed News: बैंक ग्राहकों के लिए राहत! 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक के बाद फैसला

Bank Strike Postponed News: बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने पर सहमति बनी। ऐसे में सोमवार से बैंकों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

UFBU के सर्कुलर नंबर 2026/31 के मुताबिक, रविवार रात करीब 9:30 बजे IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। बैठक में विभिन्न लंबित मांगों और बैंक कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने पर प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया।

Ration Card Update: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पोर्टल खुला; जानें कौन-कौन से कागजात होंगे जरूरी

फाइव डे बैंकिंग पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

बैठक में सभी बचे हुए शनिवारों को आधिकारिक अवकाश घोषित करने की मांग पर विचार के लिए IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने पर सहमति बनी है। समिति सभी संबंधित पक्षों के साथ-साथ बैंक ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर सर्वमान्य समाधान तलाशेगी।

PLI स्कीम में बदलाव पर होगी चर्चा

स्केल IV और उससे ऊपर के बैंक अधिकारियों के लिए लागू Performance Linked Incentive (PLI) योजना को लेकर यूनियनों की आपत्तियों पर भी चर्चा होगी। सहमति के मुताबिक, PLI स्कीम में जरूरी संशोधनों पर विचार किया जाएगा और इसके बाद प्रस्ताव सरकार के सामने रखा जाएगा।

लंबित मुद्दों पर जारी रहेगी बातचीत

8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भी वार्ता जारी रखने पर सहमति बनी है। दोनों पक्ष इन मामलों को जल्द सुलझाने की दिशा में आगे बातचीत करेंगे।

बैठक के बाद जारी सर्कुलर पर AIBEA के सी.एच. वेंकटाचलम, AIBOC के रूपम रॉय, NCBE के एल. चंद्रशेखर, AIBOA के संजय खान, BEFI के देबाशीष बासु चौधरी, INBOC के प्रेम मक्कर और INBEF के ओ.पी. शर्मा समेत विभिन्न बैंक यूनियन नेताओं के हस्ताक्षर हैं। बैठक से जुड़े विस्तृत सर्कुलर को जल्द जारी किए जाने की बात कही गई है।

Rise and fall 2: स्वरा भास्कर ने पहना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा- वजह क्या है? मिला ये जवाब

बैंक हड़ताल टला

लगातार 5 दिन बंद रह सकते थे बैंक

दरअसल, UFBU ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया था। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी थी। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी।

ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए 27 सितंबर, रविवार को भी बैंकों को खोलने की व्यवस्था की गई थी, ताकि लोग अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे कर सकें। अब तीन दिवसीय हड़ताल वापस लिए जाने के बाद सोमवार से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026