Chhattisgarh
ब्रेकिंग – नोएडा में चलती AC बस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले
ब्रेकिंग – नोएडा में चलती AC बस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक स्लीपर AC बस में अचानक आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे और यह नोएडा से महोबा जा रही थी। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। आग लगने के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ यात्री बस के अंदर ही फंस गए।
हादसे के कारणों का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।





