
ब्रेकिंग कोरबा वरिष्ठ पत्रकार राजू खत्री का हुआ निधन,शोक की लहर
कोरबा जिले के करतला बरपाली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला उपाध्यक्ष राजू खत्री का आज सोमवार को दुखद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक आज उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें कोरबा अस्पताल लाया जा रहा था,इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर से पत्रकारिकता जगत में शोक की लहर है। श्री खत्री अपने पीछे पत्नी दो बेटे एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए। कल मंगलवार को बरपाली स्थित उनके गृह ग्राम में उनका अंतिम संस्कार होगा।





