*टेमर में गणेशोत्सव कार्यक्रम में माला सजाओ प्रतियोगिता में पायल पटेल प्रथम*


जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती अंचल में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। गांव-गांव में भक्तजन गजानन गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमर में भी बेकुंठ पारा मुहल्ला में गणेश उत्सव भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गणेशोत्सव कार्यक्रम में आयोजकों ने माला सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया । इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत टेमर चन्द्र कुमार सोनी रहे। इस प्रतियोगिता में बैंकुठपुर मोहल्ला के भक्तजनों ने सहभागिता निभाया। माता -बहनों ने आकर्षक पुष्प माला बनाकर गणेश जी को समर्पित किया। जिसमें सर्वसम्मति से चुने गए सबसे सुंदर माला का प्रथम पुरस्कार पायल पटेल को मिला तो दूसरा नीति कंवर को मिला वहीं तीसरा पुरस्कार अनीता पटेल को प्रदान किया गया। इतना ही नहीं शेष प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने सुंदर आयोजन के लिए ग्रामीणों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी संबंध मजबूत होता है और सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है। स्वस्थ समाज के लिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।कार्यक्रम में योगिता घनश्याम पटेल, नित्युंज पटेल, ओम प्रकाश देवागन, हेमंत कुम्हार, परदेशी बरेठ, रम्भा यादव, दिव्या यादव, गणेश समिति के अध्यक्ष एकलब्य पटेल एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों सहित ग्राम वासी उपस्थिति रहे।





