श्री कृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ गिरिराज गढ़ेवाल प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में ज्ञानोदय स्कूल जांजगीर द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित श्री कृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थानों पर पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस रंग भरो प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला, रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों के प्रति बच्चों में रुचि और सांस्कृतिक चेतना विकसित करना था। प्रतियोगिता को विद्यार्थियों की आयु एवं कक्षा के अनुसार विभिन्न वर्गों में आयोजित किया गया। प्रथम वर्ग में प्री-प्राइमरी से कक्षा केजी-2 तक, द्वितीय वर्ग में कक्षा पहली से पांचवीं तक, तृतीय वर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं तक तथा चतुर्थ वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगों एवं अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से श्रीकृष्ण से संबंधित चित्रों को सुंदर रूप प्रदान किया। प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण रहा। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आयोजकों द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में फ्रेयल साहू कक्षा-नर्सरी (प्रथम) ,आदविक अग्रवाल कक्षा-के.जी. 2 (सांत्वना), अदिति राठौर कक्षा-चैथी (सांत्वना) ,क्षितिज नामदेव कक्षा-सातवीं (प्रथम), आराध्य अग्रवाल कक्षा-छठवीं (तृतीय), निष्ठा अग्रवाल कक्षा-नवमी (तृतीय), प्रियांशी अग्रवाल कक्षा-नवमी (सांत्वना), समृद्धि पांडे कक्षा-ग्यारहवीं (सांत्वना), दिव्यांशी कंवर कक्षा-ग्यारहवीं (सांत्वना), स्थान प्राप्त किये। विजयी विद्यार्थियों को ज्ञानोदय स्कूल द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर संस्था के संचालक, प्राचार्या तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को निरंतर इसी प्रकार मेहनत करते हुए अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। श्री कृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में मिली यह सफलता ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के विद्यार्थियों की कला प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मक सोच का परिचायक है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा मिली है।





