Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG: गणेश उत्सव में DJ पर नाचने को लेकर विवाद, खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गतौरा के जनक पहरी इलाके में रविवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में गंभीर रूप से घायल शैलेष कुमार राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में 14 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CG News: राजधानी में जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी आसान, 7 नए रजिस्ट्री ऑफिस खुलेंगे; 14 केंद्रों से मिलेगी सुविधा

डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच गतौरा के जनक पहरी इलाके में गणेश पंडाल में डीजे बज रहा था। इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। परिजनों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चला आ रहा था। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच तलवार, चाकू, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार के कई लोग घायल

घटना में मृतक के पिता व्यास नारायण राठौर और बड़े भाई रवि कुमार राठौर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम राठौर और विकास राठौर भी घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है और उनका सिम्स में इलाज जारी है।

मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिवार ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

14 संदेही हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक 14 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। परिजनों ने बड़ी संख्या में लोगों के इस घटना में शामिल होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और किसकी क्या भूमिका रही।

एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने सोमवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और जांच की स्थिति का जायजा लिया।

घटना के बाद गणेश उत्सव और अन्य धार्मिक आयोजनों में डीजे के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026