*राधा अष्टमी पर जेठा में श्री राधा-कृष्ण की हुई पूजा अर्चना*
*भगवान श्रीकृष्ण तो आनंद स्वरूप हैं तो माता राधा रानी महाआनंद स्वरूपा हैं- पं. उत्तम मिश्रा*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्तीः- राधा अष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम जेठा में श्री राधा रानी जन्मोत्सव एवं नंद उत्सव कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। जेठा निवासी अर्जुन राठौर तथा श्रीमती ललिता राठौर के आयोजकत्व में सम्पन्न हुए इस भक्ति मत आयोजन में यह धार्मिक अनुष्ठान कथावाचक पं. उत्तम मिश्रा ग्राम सिरली के देखरेख में विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रूद्राभिषेक एवं श्री राधा कृष्ण पूजा के साथ -साथ श्री राधा-कृष्ण जन्म उत्सव कथा एवं नंद महोत्सव का संगीतमय आयोजन सम्पन्न हुआ। गौरतलब हो कि जेठा निवासी राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन राठौर के यहां हर साल राधा अष्टमी के अवसर पर यह भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमे जेठा वासियों के साथ -साथ आस-पास के गांवों से क्षेत्रवासी भी शामिल होते हैं। इस मौके पर व्यासपीठ पर विराजित कथावाचक भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने राधा अष्टमी पूजा व्रत को करोड़ों एकादशी व्रत कथा से ज्यादा फलदाई बताया। पं. उत्तम मिश्रा ने कहा राधा अष्टमी अर्थात राधा जी का प्राकट्य दिवस।
भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के कुछ दिनों पश्चात राधा जी का प्राकट्य हुआ था। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को आनंद स्वरूप बताया तो वहीं राधा जी को महाआनंद स्वरूप बताया। कार्यक्रम के आयोजक जेठा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन राठौर ने कहा माता राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण पर उनकी व परिवार की अगाध आस्था है। वे हर साल राधा अष्टमी का पावन पर्व अपने परिवार के साथ भक्तिभाव से उत्साह से मनाते हैं और राधा रानी व भगवान श्री कृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में अर्जुन राठौर, श्रीमती ललिता राठौर, महावीर राठौर, श्रीमती योगेश्वरी राठौर, राम-लखन, यशोदा राठौर, दादू लाल, मीना राठौर, तेजस्वी राठौर, वैशाली राठौर, वेदिका राठौर, महिमा राठौर , हर्षिता तथा कु प्रिंसी सहित आयोजन समिति के सदस्यों का अहम् योगदान रहा।





