छत्तीसगढ

*पीएससी परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों से युवाओं का भविष्य हो रहा खराब- श्रीमती रश्मि गबेल*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्तीः-  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 16सितंबर 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल के नेतृत्व में प्रेसवार्ता किया और भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि हम यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा आयोजित करायेंगे लेकिन पिछले दो बार से पीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ियां हो रही है। श्रीमती गबेल ने कहा कि 2025 में पीएससी के द्वारा कुल 265 पद निकाला गया। मुख्य परीक्षा में कुल पद के तीन गुना लोग उत्तीर्ण होकर साक्षात्कार में आते अर्थात 265 x 3 = 795 इंटरव्यू में आना चाहिए था। किंतु 608 लोग ही उत्तीर्ण इंटरव्यू में पहुंचे।‌ इनका तर्क है कि 187 बच्चे न्यूनतम नंबर नहीं ला पाये। आयोग साबित करे कि 187 बच्चे न्यूनतम नंबर नहीं लाये।

बच्चों का दावा है कि हमारा न्यूनतम नंबर तो आया ही होगा। आयोग इंटरव्यू के पहले सभी बच्चों को कापी उपलब्ध कराये। इसी प्रकार 2024 की मुख्य परीक्षा में कापी जांचने में गड़बड़ी हुई होने की बात कही। जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि पिछली परीक्षा 2024 के दो अभ्यर्थियों की कापियां सामने है, जिसमें मूल्यांकन में गड़बड़ी सामने है:-जिसके मुताबिक दो परीक्षार्थी की कॉपी में प्रश्न क्रमांक 5 (1) में दोनों के उत्तर सही व समान है, लेकिन प्रथम वाले छात्र को 2 में से 0 अंक एवं दूसरे छात्र को 2 में 2 अंक दिया गया है। इसी प्रकार भक्तिन माता राजिम राजिम भक्तिन माता तेलिन वाले उत्तर में प्रथम छात्र को सही लिखने पर 8 में 3.5 अंक, जबकि दूसरे छात्र ने गलत उत्तर (कोण्डागांव व आदिवासी समाज की देवी) लिखा है लेकिन उन्हें 1.5 अंक मिला। जबकि इसमें इनको शून्य नंबर मिलना चाहिए। इसी तरह
छत्तीसगढ़ में होमरूल लीग की स्थापना प्रथम छात्र ने होमरूल लीग का सही उत्तर लिखा जिसे 4 में 2.5 अंक मिला, जबकि दूसरे छात्र ने होमरूल लीग को वर्ष 1923 एवं स्वराज दल के उत्तर लिखा, जो पूरी तरह से गलत है उसे भी 2.5 अंक मिला। सही और गलत को बराबर नंबर दिया गया है। घरेलू हिंसा से व्यथित व्यक्ति इस उत्तर में प्रथम व्यक्ति ने व्यथित व्यक्ति पुरूष को बताया जो गलत है व उसे 2 में 0.5 अंक मिला जबकि दूसरे छात्र ने सही उत्तर दिया उसे भी 0.5 अंक मिला। सही, गलत को बराबर नंबर दिया है। बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण महाभिनिष्क्रमण का दोनों छात्रों ने सही उत्तर लिखा। एक छात्र को 2 में 0.5 अंक, जबकि दूसरे छात्र को 2 में 1.5 अंक। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती बघेल ने कहा कि पिछले बार 2024 में भी पीएससी अध्यक्ष रीता सांडिल्य के रहते गड़बड़ी हुई थी, 2025 में उनकी ही अध्यक्षता में गड़बड़ी हुई। 2024 में पीएससी परीक्षा में उत्तर पुस्तिका की जांच अपात्र स्कूली शिक्षकों (शिक्षक एलबी) से कराई गई, यही नहीं मूल्यांकनकर्ताओं का नाम और नंबर भी सार्वजनिक हुआ था, जो बेहद आपत्तिजनक है।

भर्ती परीक्षा की गोपनियता को भंग करने वालों को सजा देने के बजाय पुरस्कृत करते हुए रीता सांडिल्य को पीएससी के कार्यकारी अध्यक्ष से पमोट करते हुए अध्यक्ष बना दिया गया है। बेहद स्पष्ट है कि इन गडबड़ियों को सरकार का संरक्षण है। उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा 2024 में भी मुख्य परीक्षा के परिणाम के पश्चात साक्षात्कार के लिए 95 अभ्यर्थियों को कम लिया गया था। उस समय भी 1:3 का पालन नहीं किया गया था। इस मामले में कांग्रेस ने मामले के निराकरण होने तक इंटरव्यू स्थगित करने, अभ्यर्थियों की मांग के अनुसार सभी की उत्तर पुस्तिकाएं साक्षात्कार के पहले सार्वजनिक करने, इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त शेष अभ्यर्थियों की कापियां अभ्यर्थियों को नि: शुल्क वापस किए जाने तथा सभी अभ्यर्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं का फिर से मूल्यांकन करने के साथ साक्षात्कार के लिए 1:3 नियमों का पालन करने की मांग किया है।‌ पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमती गबेल ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान धोखा दिवस के रुप में मनाने की बात कही है। उन्होंने भाजपा द्वारा मोदी के जन्मदिन को सत्ताधीश के रूप में उनके 25 वर्ष को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाने को सबसे बड़ा झूठ बताया। उनके प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यकाल को विवादों और असफलता से भरा हुआ बताया । उन्होंने भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान दगा दिवस, अनुचित नोटबंदी दिवस, अव्यवहारिक जीएसटी दिवस, जुमला दिवस के रूप में मनाने की सलाह दी।‌ इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल, गिरधर जायसवाल, गोपाल भारद्वाज, पिंटू ठाकुर पियूष राय मनोज जायसवाल,संतोष सोनी लाला,चंद्र कुमार सोनी, रामसजीवन देवांगन, सनी यादव राजेंद्र यादव, राकेश गबेल, भानु गबेल,पप्पू खान, साजिद खान, राशिद खान तथा कुसुम यादव सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026